Latest Newsझारखंडसड़क हादसे में पारा शिक्षक और उसके भतीजे की मौत, बेटा घायल

सड़क हादसे में पारा शिक्षक और उसके भतीजे की मौत, बेटा घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Road Accident: जिले के चैनपुर थाना (Chainpur Police station) क्षेत्र अंतर्गत बलथरवा घाटी में सोमवार की शाम छड़-सीमेंट लदा एक Tractor पलट गया। छड़-सीमेंट को छतीसगढ़ (Chhattisgarh) से लाया जा रहा था।

इस घटना में ट्रैक्टर चला रहे चालक सह मालिक पाटन के उताकी के रहने वाले पप्पू सिंह (30) एवं उनके फूफा पारा शिक्षक विजय कुमार सिंह (57) की मौत हो गयी, जबकि भाई लखन सिंह (20) गंभीर रूप से जख्मी है। उसका इलाज किया जा रहा है। पारा शिक्षक विजय कुमार सिंह नावाबाजार थाना क्षेत्र के नेनुआ के रहने वाले थे।

विजय कुमार सिंह के मकान की ढलाई होनी है। इसके लिए वे अपने पुत्र लखन सिंह और भतीजे सह ट्रैक्टर मालिक पप्पू सिंह के साथ छतीसगढ़ छड़-सीमेंट लेने गए थे। वहां से सभी सोमवार की शाम लौट रहे थे।

रामगढ़-चैनपुर मुख्य मार्ग (Ramgarh-Chainpur Main Road) पर बलथरवा घाटी में अचानक टैªक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

ट्रैक्टर मालिक सह चालक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि विजय सिंह को इलाज के लिए MRMCH लाया गया। यहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उनकी भी मौत हो गयी। मंगलवार को पप्पू सिंह एवं विजय कुमार सिंह की शव का पोस्टमार्टम MRMCH में किया गया।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...