जमशेदपुर में अपराधियों ने की फायरिंग, महिला समेत 3 लोगों घायल

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Criminals opened fire: जमशेदपुर के बागबेड़ा थानांतर्गत सिदो-कान्हू मैदान स्थित गणेश नगर के पास 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने विजय कुमार उर्फ मोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए।  तीनों को इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमशेदपुर में हुई फायरिंग, मोनू के पेट में लगी गोली

घटना गुरुवार (2 मई) की सुबह करीब 9 बजे की है।  मोनू को पेट और हाथ में गोली लगी है।

पड़ोस की महिला ललिता देवी और पुट्टी मिस्त्री अनिल साहू को पैर में गोली लगी है।  तीनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।  फायरिंग की वजह पुराना संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।

पुट्टी मिस्त्री से बात कर रहा था मोनू, तभी शुरू हुई फायरिंग

घटना के संबंध में मोनू के परिजनों ने बताया कि मोनू अपने घर के बाहर खड़ा होकर पुट्टी मिस्त्री से बात कर रहा था।  उसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर 4 अपराधी अचानक से आये और मोनू पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान पहली गोली पुट्टी मिस्त्री अनिल साहू के हाथ में लगी।  गोली चलाते देख मोनू ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों की गोली उसके पैर में लगी।

 ललिता देवी भी हो गईं घायल

मोनू के भागते हुए अपने पड़ोस की महिला ललिता देवी के घर में चला गया।  वहां भी अपराधियों ने मोनू पर फायरिंग की।  एक गोली मोनू के पेट में लगी जबकि दूसरी गोली ललिता देवी के पैर में लग गयी।

हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गये।  भीड़ को देखते ही सभी 4 अपराधी वहां से फरार हो गए।  इसके बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

कन्हैया सिंह पर जताया जा रहा है फायरिंग करने का शक

घटना की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर के सिटी SP मुकेश कुमार लुणायत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने मौके से 4 खोखा भी बरामद किया है।

फायरिंग करने का शक कन्हैया सिंह पर जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मोनू से घटना के बारे में विशेष रूप से पूछताछ कर रही है।

Share This Article