13 मई को झारखंड आ रहीं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी, धनबाद में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Priyanka Gandhi in Jharkhand: कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा 13 मई को झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले के बाघमारा पहुंचेंगी।

वह ‘INDIA’गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में माथाबांध में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। उनके साथ कांग्रेस, JMM, RJD व अन्य सहयोगी दलों के नेता मंच साझा करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने दी।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने बताया कि Dhanbad से कांग्रेस की अनुपमा सिंह और गिरिडीह से JMM के मथुरा प्रसाद महतो मैदान में हैं। प्रियंका के चुनावी दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Share This Article