पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों की पोस्टरबाजी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CPI Maoist Naxalites Poster-Banner: भाकपा माओवादी नक्सलियों (CPI Maoist Naxalites) ने शुक्रवार रात किरीबुरु थाना क्षेत्र अन्तर्गत Saddle Gate क्षेत्र में लोकसभा चुनाव बहिष्कार का पोस्टर-बैनर लगा दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही किरीबुरु पुलिस शनिवार अहले सुबह मौके पर पहुंची और सभी पोस्टरों को हटा लिया। सुबह जब कुछ लोग किरीबुरु-बड़ाजामदा मार्ग पर आवागमन कर रहे थे तब उनकी नजर नक्सलियों (Naxalites) के लगाये इन पोस्टरों पर पड़ी।

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार नक्सली शुक्रवार रात के अंधेरे में यह पोस्टर लगाकर सारंडा के जंगल गांव होते अन्यत्र निकल गये।

नक्सली चुनाव के दौरान कुछ उत्पात करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, पुलिस चौकस और सतर्क होकर नक्सलियों (Naxalites) की हर गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनकी गलत मंशा व कोशिशों को विफल करने में जुटी हुई है।

Share This Article