हटिया डैम में डूबे दोभाइयों के मिले शव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hatiya Dam Two Brothers Drowned: नगड़ी थाना इलाके के हटिया डैम (Hatiya Dam) में शनिवार को नहाने के दौरान दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई।

NDRF की टीम ने रविवार को दोनों शवों को बाहर निकाल लिया है। दोनों भाई प्रभात तारा स्कूल (Prabhat Tara School) के विद्यार्थी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों लड़के आर्य शर्मा और Alok Dam में बने खतरे के निशान को पार कर गये थे, जिसकी वजह से वे डूब गये। स्थानीय गोताखोरों ने शनिवार को काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया था।

इसके बाद शनिवार की शाम करीब 4.45 बजे NDRF की टीम वहां पहुंची और दोनों की खोजबीन शुरू की लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका पता नहीं चल पाया।

इसके बाद रविवार की सुबह NDRF की टीम ने फिर से तलाश शुरू की और दोनों के शव (Dead Body) बरामद कर लिये। मृतकों के परिवार वालों का कहना है कि उनके बच्चे कब Hatiya Dam पहुंच गए इसकी जानकारी नहीं है।

Share This Article