Latest Newsझारखंडझारखंड यात्रा के दौरान सार्वजनिक रूप से माफी मांगें मल्लिकार्जुन खड़गे, BJP...

झारखंड यात्रा के दौरान सार्वजनिक रूप से माफी मांगें मल्लिकार्जुन खड़गे, BJP ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP on Congress : BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdev) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge से झारखंड यात्रा के दौरान सार्वजनिक रूप से विभिन्न मुद्दों पर गलतबयानी करने के लिए माफी मांगने की मांग की।

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राम मंदिर का शुद्धिकरण करने की बात को कहकर कांग्रेस के आदिवासी और ओबीसी विरोधी रवैया को दिखा दिया है।

प्रतुल रविवार को मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

प्रतुल ने सरना धर्म कोड पर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि तत्कालीन सांसद सुदर्शन भगत ने 22 अगस्त, 2013 को तत्कालीन प्रधानमंत्री और आदिवासी कल्याण मंत्री से पत्र लिखकर सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग की थी।

तत्कालीन आदिवासी कल्याण मंत्री वी किशोर चंद्रदेव ने 11 फरवरी, 2014 को जवाब देते हुए कहा था कि सरना धर्म कोड लागू करना Practical नहीं है। अलग सरना कोड देने से ऐसे सैकड़ों अन्य मांग दूसरे धर्म में भी हो सकता है।

प्रतुल ने कहा कि आज कांग्रेस सरना धर्म कोड लागू करने की मांग करने का नाटक कर रही है जबकि इनकी ही सरकार ने इसे नकारा था।

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस रामद्रोही है। UPA की तत्कालीन सरकार ने 13 सितंबर, 2007 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अस्तित्व को सर्वोच्च न्यायालय में एफिडेविट करके नकारा था और रामायण को एक काल्पनिक ग्रंथ बताया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस मुद्दे पर भी झारखंड यात्रा के दौरान माफी मांगनी चाहिए।

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री Alamgir Alam के निजी सचिव के सहायक के घर से 30 करोड़ रुपये की रिकवरी ED ने की थी। खबर है कि ED ने आलमगीर आलम को 14 मई को बुलावा भी भेजा है।

प्रथम दृष्टया सारे तार Alamgir Alam से ही जुड़े दिखते हैं। तो क्या सुचिता की राजनीति का नाटक करने वाले कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस मुद्दे पर अपनी खामोशी तोड़ेंगे और जांच पूरी होने तक आलमगीर आलम से इस्तीफा लेंगे।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...