झारखंड में कई जगह तापमान में आई गिरावट, मगर इन तीन जिलों में अभी भी…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में मौसम (Weather) का मूड बदलने के कारण प्रायः जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इसके विपरीत डाल्टनगंज (Daltonganj) , गोड्डा (Godda) और पलामू (Palamu) में अभी भी गर्मी से राहत नहीं है।

मंगलवार को डालटनगंज में 41, गोड्डा में 41.1 और पलामू में 40.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 35 से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

19 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 20 मई को राज्य के किसी-किसी इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।

कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की हुई बारिश

विगत 24 घंटों के अंतराल में राज्य के इसी इलाके में मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

सबसे अधिक बारिश 36.8 मिलीमीटर धालभूमगढ़ पूर्वी सिंहभूम में दर्ज की गई, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्य के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

Share This Article