Homeझारखंडदेश में मुसलमानों को आरक्षण का कोई हक नहीं, असम के CM...

देश में मुसलमानों को आरक्षण का कोई हक नहीं, असम के CM हिमंत विस्वा सरमा ने…

Published on

spot_img

CM Himanta Viswa Sarma in Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Viswa Sarma) ने कहा कि देश में मुसलमानों को आरक्षण का कोई हक नहीं है।

वह आरक्षण यहां के SC, ST और OBC वर्ग को मिलना चाहिए। जिन राज्यों में कांग्रेस और उनके गठबंधन की सरकार है, वहां पर ओबीसी के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को दिया जा रहा है लेकिन भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण खत्म कर देगी।

हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) रामगढ़ जिले के रजरप्पा CCL ग्राउंड में BJP उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब BJP ने 300 सीटें पार किया था तब देश में कई कार्य हुए। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दिया गया। बाबरी मस्जिद की जगह भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। देश में CAA लागू हो गया। अब 400 सीटें पार होंगी तो मथुरा और काशी के ज्ञानव्यापी में मंदिर बनाया जाएगा। साथ ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत में शामिल करा लिया जाएगा।

मुस्लिम महिलाएं भी नहीं चाहती कि उनके पति तीन शादी करें

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में भी 36 फीसदी मुस्लिम आबादी है। जब भी वे मुसलमान भाइयों के बीच जाते हैं तो सबसे पहली बात यह कहते हैं कि वे लोग तीन शादी नहीं करें।

हकीकत है कि मुस्लिम माताएं और बहनें भी यह नहीं चाहती हैं कि उनके पति तीन शादी करें। आज देश की सामाजिक दशा को बदलने के लिए Uniform Civil Code लागू होना बेहद जरूरी है। अबकी बार 400 सीटें पार होगी तो यह कानून भी लागू कर दिया जाएगा।

घुसपैठिए झारखंड और देश को बर्बाद कर देंगे

असम के मुख्यमंत्री ने घुसपैठियों पर भी जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सहायता से उन्होंने असम में घुसपैठियों को रोकने का प्रयास शुरू कर दिया है लेकिन झारखंड और देश को यह घुसपैठिए बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। यदि जल्द ही जनता डबल इंजन की सरकार नहीं बनाएगी तो कांग्रेस और JMM उन घुसपैठियों को संरक्षण देने में पीछे नहीं हटेगी।

साथ ही कहा कि झारखंड जैसा संपदा संपन्न प्रदेश भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गया है। हालत यह है कि मुख्यमंत्री जेल चला जाता है। मंत्रियों के चपरासी के घर से 37 करोड़ रुपये नकदी मिलते हैं। यहां के संपदा नेता और मंत्री लूट रहे हैं जबकि युवा दर-दर भटक रहा है।

झूठ फैला रहा विपक्ष

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पूरा विपक्ष आरक्षण हटाने का झूठ फैला रहा है। नरेन्द्र मोदी पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने OBC , SC और ST के आरक्षण में कोई कमी नहीं की। लोगों के मन में अब कोई भ्रम नहीं बचा हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश में ED और CBI जैसे निष्पक्ष संस्था को भी विपक्ष ने बदनाम करने की कोशिश की है। हकीकत यह है कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए ED और सीबीआई की ही जरूरत है।

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, BJP उम्मीदवार मनीष जायसवाल, विधायक सुनीता चौधरी, नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, जिला पार्षद सर्वेश सिंह और रंजीत पांडे सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...