गाय के बच्चे को बचाने के क्रम में हुई दुर्घटना, बाइक सवार घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Road Accident : गढ़वा (Garhwa ) जिले के धुरकी थाना अंतर्गत करवा पहाड़ गांव निवासी 40 वर्षीय अजय चौधरी शनिवार की रात सड़क दुर्घटना (Road Accident) में गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अजय नगर ऊंटारी से अपने घर करवा पहाड़ लौट रहा था। उसी क्रम में शनिवार की रात करीब 8 बजे गाड़ी के सामने बीच रास्ते में भैंस का बच्चा आ गया।

उसको बचाने के क्रम में वह अनियंत्रित होकर Motorcycle से गिर पड़ा। दुर्घटना में उसे गंभीर चोट आई है। चोट लगने के कारण वह दो घंटे तक बेहोश पड़ा रहा।

बाद में ग्रामीणों की मदद से Ambulances बुलवाकर उसे अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटारी भेज दिया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Share This Article