कोडरमा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने बाबा बासुकीनाथ मंदिर में की पूजा, कहा – “पूर्ण बहुमत से जीतेंगे हम”

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Annapurna Devi Worshiped in Baba Basukinath temple : कोडरमा लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने सोमवार को अपने सहयोगियों के साथ बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

साथ ही मंदिर कार्यालय में दुमका और गोड्डा लोकसभा (Godda Lok Sabha) क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवारों को लेकर चर्चा भी की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में BJP का जनाधार काफी बड़ा है और हमलोग झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट जीत रहे हैं। हम पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएंगे।

बताते चलें झारखंड के तीन सीटों दुमका, राजमहल और गोड्डा में 1 जून को चुनाव होना है। पार्टी इन सीटों पर जोर-शोर से प्रचार कर रही है।

Share This Article