जून में 12 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, देखें पूरी लिस्ट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bank Holiday : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार जून महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश (Weekly Holiday) भी शामिल है।

बता दें कि जून महीने में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं। ऐसे में इन दिनों पर कामकाज बंद रहेगा। ऐसे में बैंक जाने से पहले आपको इन छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए।

यहां जून में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

9 जून: हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान राज्यों में महाराणा प्रताप जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
10 जून: पंजाब में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर छुट्टी।
14 जून: इस दिन पाहिली राजा के कारण ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
15 जून: उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में बैंक वाईएमए दिवस के लिए बंद रहेंगे और ओडिशा में बैंक राजा संक्रांति के लिए बंद रहेंगे।
17 जून: बकरीद के मौके पर कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
21 जून: वट सावित्री व्रत के लिए कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

सप्ताहांत बैंक अवकाश

8 जून: पूरे भारत में दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे
22 जून: पूरे भारत में चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे
2, 9, 16, 23 और 30 जून: पूरे भारत में रविवार को बैंकों की छुट्टियां

Share This Article