गर्मी की मार! लू लगने से मजदूर की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Heatstroke : गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड में ओबरा गांव (Obra village) निवासी 50 वर्षीय विष्णु देव उरांव की बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौत हो गई।

मामले में पूर्व उप -प्रमुख अरविंद राम ने बताया कि विष्णु देव गांव में ही मजदूरी करने गया था। जहां उसे लू लग गया।

उसकी तबीयत बिगड़ने पर घर आकर पानी पीने के लिए मांगा। और पानी पीते ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक का अंतिम संस्कार स्थानीय ओबरा बांकी नदी के श्मशान घाट (Graveyard) पर देर शाम किया गया।

मौके पर पूर्व उप-प्रमुख के अलावा प्रभारी मुखिया प्रतिनिधि संतोष उरांव, योगेंद्र उरांव, कमलेश उरांव, महेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article