आज अरविंद केजरीवाल के जेल से आजाद रहने का टाइम पूरा, अब जेल में गुजरेंगी रातें

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Arvind Kejriwal : 15 दिनों की अंतरिम जमानत (Interim Bail) की अवधि समाप्त होने के बाद आज यानी रविवार को दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को सरेंडर (Surrender) कर देना है।

Supreme Court की ओर से दिए गए आदेश के अनुसार, शराब घोटाले (Liquor Scam) के आरोपों से घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल की ‘आजादी’ के दिन आज खत्म हो गए हैं।

आज 3 बजे करना है सरेंडर

CM केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा था मैं रविवार को दोपहर 3 बजे सरेंडर करने के लिए अपने घर से निकलूंगा। बता दें कि, केजरीवाल को न्यायिक हिरासत के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच जेल नंबर-2 में रखा गया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल 2 जून को दोपहर करीब 3 बजे तिहाड़ जेल (Tihar Jail) जाने से पहले राजघाट (Rajghat) स्थित महात्मा गांधी की समाधि, DDU मार्ग पर स्थित ‘आप’ दफ्तर और कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर का दौरा कर सकते हैं।

Share This Article