नयी दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मस्कट से आए एक यात्री के मोजे में छिपाकर लाया गया 85.76 लाख रुपये मूल्य का 587 ग्राम सोना जब्त किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्री को 10 अक्टूबर को मस्कट से आने के बाद हवाई अड्डे के टर्मिनल-तीन पर रोका गया। वह नौ अक्टूबर को दुबई से विमान के जरिये मस्कट पहुंचा था।


