लोहरदगा के सोपारंग जंगल में मिला युवक का अर्धनग्न शव, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga Dead Body : लोहरदगा (Lohardaga) जिले के सुदूरवर्ती जोबांग थाना क्षेत्र के सोपारंग जंगल में रविवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव को देखने से लग रहा था कि यह कम से कम चार-पांच दिन पुराना है।

ग्रामीण भी शव (Dead Body) की पहचान नहीं कर पाए। जिसके बाद मामले की जानकारी जोबांग थाने को दी गई। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

इस संबंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जब ग्रामीण सोपारंग जंगल (Soparang Forest) पहुंचे तो नाले में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही किस्को अंचल पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद और जोबांग थाना प्रभारी Galan Rajwar Police बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद छानबीन कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article