बैंक से पैसे निकाल पैदल जा रही थी महिला, पीछे से बाइक सवार युवकों ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Money Snatching Case : बोहा पंचायत (Boha Panchayat) बड़हरा निवासी संजय मांझी की पत्नी सगौरी देवी Bank of India की पथरगामा बाजार शाखा पैसा निकालने आई थी।

घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। वह बैंक से रुपए निकालकर थैले में रखकर अपने दामाद के साथ पैदल ही घर जा रही थी।

रास्ते में पुराना State bank व टेकरीवाल गैस एजेंसी के बीच पीछे से एक बाइक सवार युवक आया और झपट्टा मारकर महिला के पास रुपयों से भरा थैला छीन (Snatch) भाग निकला। भुक्तभोगी महिला ने बताया कि उसने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार युवक आंखों से ओझल हो चुका था।

शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। चहल-पहल वाले स्थान पर दिनदहाड़े हुई घटना Police के लिए भी चुनौती है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिनव आनंद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। लुटेरे की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है। पीड़िता ने पथरगामा थाना में लिखित शिकायत की है।

Share This Article