Homeझारखंडनशा के खिलाफ अभियान शुरू करूंगा, रांची से जीतने के बाद बोले...

नशा के खिलाफ अभियान शुरू करूंगा, रांची से जीतने के बाद बोले संजय सेठ

Published on

spot_img

Sanjay Seth will start a Campaign Against Drug Addiction: रांची लोकसभा सीट जीतने के बाद BJP के संजय सेठ ने रांची की जनता को बधाई दी है। उन्होंने अपनी जीत को जनता को समर्पित किया है।

सेठ ने कहा, “यह जीत जनता की जीत है। रांची लोकसभा क्षेत्र (Ranchi Lok Sabha constituency) की जनता ने जो स्नेह और प्यार दिया, उसके लिए हृदय से धन्यबाद।”

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में रांची लोकसभा सीट पर संजय सेठ को 6,64,732 वोट मिले हैं। वहीं, उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) को 5,44,220 वोट मिले हैं। यानी, संजय सेठ ने यशस्विनी सहाय को एक लाख 20 हजार 512 वोटों से हरा दिया है।

अपनी जीत के बाद संजय सेठ ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र में जो काम अधूरे रह गये हैं, उन्हें वह पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि रांची को नंबर वन बनाना है। वह रांची की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे, रांची की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।

सेठ ने प्रदेश के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, मंडल पदाधिकारी, सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि संजय सेठ की जीत के तुरंत बाद मंगलवार (चार जून) की रात को समर्थकों ने रांची में विजय जुलूस निकाला। पंडरा कृषि बाजार से निकाले गये जुलूस में लोग DJ पर थिरक रहे थे। वहीं, एक खुले ट्रक में झांकी के साथ संजय सेठ ने इस विजय जुलूस में शिरकत की।

इस मौके पर सेठ ने कहा कि नशा युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है, इसलिए वह नशा के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने से हमें ऊर्जा मिलती है। इस मौके पर विधायक CP सिंह, विधायक समरी लाल, निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय सहित काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...