HomeझारखंडCM चंपाई सोरेन से मिले विधायक इरफान अंसारी

CM चंपाई सोरेन से मिले विधायक इरफान अंसारी

Published on

spot_img

MLA Irfan Ansari met CM Champai Soren: CM चंपाई सोरेन से मिलकर जामताड़ा (Jamtara) विधायक डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को मुलाकात की।

इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि INDIA गठबंधन कैसे झाऱखंड में लोकसभा की और सीटें जीत सकता था। जामताड़ा विधायक ने इसके लिए बकायदा मुख्यमंत्री को समीक्षा रिपोर्ट सौंपी है।

इस रिपोर्ट में संताल की सीटों की विधानसभावार समीक्षा की गयी है। साथ ही, जामताड़ा विधायक ने चंपाई को जीत की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में झारखंड में पहली बार महागठबंधन ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। यह जीत आम जनता की जीत है और यह सही मायने में एक बड़ा राजनीतिक संकेत है।

मुख्यमंत्री ने विधायक इरफान अंसारी को कहा कि दुमका लोकसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी Nalin Soren ने जीत दर्ज की है। इसमें सभी की अहम भूमिका रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा से लगभग 40,000 की लीड के कारण ही यह सीट हम लोगों जीत पाये। दुमका लोकसभा सीट हमारे प्रतिष्ठा की सीट है और इसे हर हाल में हमें जीतना था। विधायक ने कहा कि हम लोगों ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की, जिसका साफ मतलब है कि हम लोगों ने 30 विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया है।

विधायक ने कहा कि हमें थोड़ी और मेहनत कर 12 और सीटों पर जीत दर्ज करनी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से BJP का सफाया कर इंडी महागठबंधन की सरकार बनानी है।

विधायक ने संताल परगना की सभी सीटों का ब्यौरा उन्हें सौपा और बताया कि पूरे देश में राहुल गांधी की मेहनत रंग लाई। हम लोग और सीट जीत सकते थे, जिसकी समीक्षा करने की आवश्यकता है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...