आंगन में सो रही महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Wild Elephant Attacks : सिमडेगा (Simdega) जिले के ठेठईटांगर थानांतर्गत जामपानी कुसुम टोली में गुरुवार की रात अचानक आए जंगली हाथी ने सो रही एक महिला को कुचलकर बेरहमी से मार डाला।

घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अनीता किरण बिलुंग अपने घर के आंगन में सोई हुई थी। इसी दौरान गुरुवार रात करीब 8:30 बजे जंगली हाथी (Wild Elephant) वहां आ पहुंचा और आंगन में सो रही अनीता पर हमला कर दिया। जिससे अनीता की मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना पाकर घटना की सुबह थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए भेज दिया।
इधर, वन विभाग (Forest Department) द्वारा मृतका के आश्रित को तत्काल 10 हजार रुपए की सहायता प्रदान की।

Share This Article