अगले 4 दिनों तक झारखंड में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Severe Heat and Heat Wave Alert Issued: अभी गर्मी से राहत मिलने की स्थिति नहीं है। झारखंड में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी (Extreme Heat) और लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरी तरफ राज्य के कुछ हिस्सों को छोड़कर कई जगहों पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश के आसार

पलामू, गढ़वा और आसपास के जिलों को छोड़कर शनिवार को रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

बता दें कि शुक्रवार को भी कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, गिरिडीह, खूंटी, लोहरदगा, चाईबासा, राजमहल में तेज हवा के साथ बारिश हुई।

मेदिनीनगर का तापमान सबसे ज्यादा

शुक्रवार को राज्य के 15 जिलों का तापमान 40 डिग्री के करीब रहा। वहीं सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर (Medininagar) का रहा।

राज्य की राजधानी रांची का अधिकतम पारा 38.8 और न्यूनतम 26.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो से तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Share This Article