Homeबिहारबिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बने मोदी कैबिनेट का हिस्सा,...

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बने मोदी कैबिनेट का हिस्सा, 79 की उम्र में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Former Bihar CM Jitan Ram Manjhi becomes part of Modi Cabinet: बिहार के गया लोकसभा क्षेत्र से जीतने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

मांझी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के कुमार सर्वजित को 1,01,812 वोटों से पराजित किया है।

शुरुआती जीवन

बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी का जन्म 6 अक्टूबर 1944 को गया जिले के खिजरसराय के महकार गांव में रामजीत राम मांझी और सुकरी देवी के घर हुआ था। उनके माता-पिता मुसहर जाति के खेतिहर मजदूर थे।

जीतन राम मांझी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही एक शिक्षक से प्राप्त की। फिर उन्होंने मगध विश्वविद्यालय (Magadh University) से स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद मांझी ने 13 साल तक गया के टेलीफोन एक्सचेंज में भी काम किया।

2014 में लोकसभा चुनाव में जनता दल (United) के खराब प्रदर्शन के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद उन्होंने जीतन राम मांझी को Bihar का मुख्यमंत्री नियुक्त किया। मांझी का कार्यकाल विवादों से भरा रहा। वो 20 मई 2014 से 20 फरवरी 2015 तक ही मुख्यमंत्री रहे। लेकिन, उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम फैसले भी लिए, जिनका उद्देश्य समाज के गरीब और पिछड़े तबके को लाभ पहुंचाना था।

जदयू से अलग होकर नई पार्टी बनाई

नीतीश कुमार से मतभेद के चलते जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resign) दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चाकी स्थापना मई 2015 में की।

पार्टी का उद्देश्य बिहार के दलितों, पिछड़े वर्गों को लाभ पहुंचाना है। इससे पहले जीतन राम मांझी ने बिहार के कई CM के साथ काम किया और कई बार विभिन्न मंत्री पद पर भी रहे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...