Latest Newsझारखंडझारखंड में Heat Wave का कहर, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

झारखंड में Heat Wave का कहर, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather: झारखंड में तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिले भीषण लू (Severe Heat Wave) की चपेट में हैं।

आने वाले दिनों में कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात (Thunderclap) के साथ आंधी चलने के संकेत भी हैं।

यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 11 जून, 2024 को दी। मौसम विभाग ने 12, 13 व 14 जून के लिए हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश के भी आसार हैं। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Heat Wave को लेकर रेड अलर्ट जारी

झारखंड में 12 और 13 जून को उत्तर पश्चिमी व दक्षिण पूर्वी भागों एवं 14 जून को दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है।

इसे लेकर Red Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर 15 जून तक ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज व येलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 12 जून को उत्तर पश्चिमी भागों में Heat Wave की स्थिति देखी जा सकेगी।

इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर Heat Wave को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 जून को कुछ स्थानों पर Heat Wave की स्थिति देखी जा सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वज्रपात की भी आशंका है।

हीट वेव के कहर के बीच वज्रपात की आशंका

झारखंड में 14 जून को भी कुछ स्थानों पर Heat Wave की स्थिति देखी जा सकती है। 15 जून को राज्य के मध्य एवं निकटवर्ती दक्षिणी भागों में Heat Wave का असर दिखेगा। इस दौरान कुछ जिलों में गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी। वज्रपात की भी आशंका है।

17 जून तक बारिश की संभावना

12 जून से 17 जून तक झारखंड में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 जून तक गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

spot_img

Latest articles

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

संसद का बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति के संबोधन से हुई शुरुआत

Budget Session of Parliament begins : नई दिल्ली में आज 28 जनवरी से संसद...

खबरें और भी हैं...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...