Latest Newsझारखंडजल्द संवरेगी कोकर इंडस्ट्रियल एरिया की सूरत, जियाडा करेगा सौंदर्यीकरण का काम

जल्द संवरेगी कोकर इंडस्ट्रियल एरिया की सूरत, जियाडा करेगा सौंदर्यीकरण का काम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Kokar Industrial Area Beautification : 20 करोड़ 40 लाख 85 हजार 877 रुपए खर्च कर कोकर इंडस्ट्रियल एरिया (Kokar Industrial Area) की सूरत संवारी जाएगी।

जियाडा (JIADA) कोकर औद्योगिक क्षेत्र में रोड, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सौंदर्यीकरण का काम करेगा। इसके लिए टेंडर (Tender) की प्रक्रिया चल रही है।

नए उद्योगों का तेजी से हो रहा विस्तार

कोकर औद्योगिक क्षेत्र में अब तक 143 प्लॉट एलॉट हो चुके हैं। 35 प्लॉट खाली पड़े हैं। झारखंड (Jharkhand) में नए उद्योगों का तेजी से विस्तार हो रहा है।

इसका अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि राज्य के 12 इंडस्ट्रियल एरिया में JIADA में एक भी प्लॉट खाली नहीं है।

सारे प्लॉट उद्योगों को एलॉट कर दिये गये हैं। बोकारो (Bokaro) में जियाडा के सिर्फ आठ प्रतिशत प्लॉट खाली हैं।

संताल परगना में 11.7 प्रतिशत और आदित्यपुर में 20.7 प्रतिशत प्लॉट खाली है। Ranchi रीजन में 59.6 प्रतिशत प्लॉट खाली हैं।

झुमरीतिलैया और रामगढ़ में प्लॉट ही नहीं

जियाडा के तहत आने वाले इंडस्ट्रियल एरिया के रामगढ़, झुमरीतिलैया, बसिया, कसिरा, मेराल, जलता, चकला (ओरमांझी) बभनी, सरवाल, तेनसेरा, कुल्ही, सिकरी, हुसैनाबाद में एक भी प्लॉट खाली नहीं है।

इसके अलावा तुपुदाना में 23, खूंटी में 13, नामकुम में 04, पतरातू में 22, लोहरदगा में 49, गुमला में 20 और डालटनगंज में 33 प्लॉट खाली हैं।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...