शौच के लिए घर से निकले युवक की कुएं में गिरने से मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Young Man Death by Falling into a Well : पलामू जिले के छतरपुर थानांतर्गत मदनपुर गांव (Madanpur village) के रविदास टोला में एक कुएं में गिरने से सोमवार की सुबह युवक की मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुबह युवक शौच के लिए घर से निकला था‌, लेकिन फिर घर नहीं लौटा। जब लोगों ने कुएं में उसके शव को देखा तो परिजनों को इसकी जानकारी दी।

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। Police अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक कुएं में कैसे गिरा। दूसरी तरफ छतरपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर गांव की महिला प्रमिला देवी की बिजली तार (Electric Wire) की चपेट में आने से मौत हो गयी।

बताया जाता है कि वह पंखे का तार लगा रही थी कि बिजली तार की चपेट में आ गयी। जहां करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। उक्त दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया।

Share This Article