झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची ; झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची मौसम केंद्र ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

2 और 3 अगस्त को लगभग पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 4 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं 5 और 6 अगस्त को कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। राजधानी रांची में 8 अगस्त तक बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों से वज्रपात के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।