दुमका में फायरिंग, युवक को मारी गोली, गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Firing in Dumka : युवक को गोली मार फरार होने के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग (Firing ) करने वाला अपराधी को हंसडीहा पुलिस धर दबोचने में सफल रही।

पुलिस को यह सफलता घटना को अंजाम देने के महज कुछ घंटे के बाद पुलिस अपराधी को धर दबोचने में सफल रही। गिफ्तार अपराधी हंसडीहा थाना (Hansdiha Police station) क्षेत्र के हंसडीहा गांव निवासी विक्रम मंडल है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास पुलिस पुलिस एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाईल एवं एक बाईक जप्त करने में सफल रही। इसकी जानकारी SDPO , जरमुंडी संतोष कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि युवक को गोली मार फरार होने के बाद अपराधी के पिछा करने के दौरान पुलिस दल पर Firing किया। पुलिस चार खोखा बरामद करने में सफल रही।

गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। यहां बता दें कि जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के हथगढ़ मुहल्ले में रविवार की रात बाईक सवार नकाबपोश अपराधी ने एक युवक को गोली मार फरार होने में कामयाब हो गया था।

गोली कांड में घायल युवक की पहचान विभाष चौधरी पिता स्व. उमेश चौधरी के रूप में हुई है। विभाष अपने घर के बगल में खड़ा था।

इसी दौरान नकाबपोश बदमाश ने सामने से जाकर उसे दो गोली मार फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा पुलिस (Hansdiha Police) विभाष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट ले गयाए जहां प्राथमिक उपचार कर देवघर रेफर कर दिया था। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक का भी अपराधिक इतिहास रहा है।

Share This Article