कई लोगों ने थामा JBKSS पार्टी का दामन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Many people joined JBKSS party : आम अवाम विकास मोर्चा (Aam Awam Vikas Morcha) के राष्ट्रीय सचिव मनीष साहू और खूंटी जिलाध्यक्ष कुणाल भगत ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का दामन थामा।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव दीपक महतो की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय मे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। पार्टी के अध्यक्ष Jairam Mahato ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

बैठक मे खूंटी और सिमडेगा जिले के कईं युवाओं ने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की सदस्यता ग्रहण की।

JBKSS के सिद्धांतों और नीतियों से प्रभावित होकर युवा इसमें जुड़ रहे हैं। मोके पर पंचम एक्का, जोरेंज बारला, गौतम विश्वकर्मा, अमनदीप मांझी, गोपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, सुभाष महतो, शशांक शेखर, कुणाल कश्यप आदि उपस्थित थे।

Share This Article