
रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यभर में 201 डीएसपी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थापित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से एक ही जगह पर कार्यरत अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए कई नए पदस्थापन भी किए गए हैं।
प्रशासनिक हलकों में इस बड़े फेरबदल को आगामी रणनीतिक जरूरतों और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

