
- आज महिलाएं केवल घर और परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि वे अपनी कमाई और बचत को सही जगह निवेश करें, ताकि भविष्य सुरक्षित रहे और बेहतर रिटर्न भी मिल सके। सही निवेश योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।
- SIP है लंबी अवधि का भरोसेमंद विकल्प
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP महिलाओं के लिए सुरक्षित और लोकप्रिय निवेश विकल्प माना जाता है। इसमें बड़ी और स्थिर कंपनियों के फंड में छोटी-छोटी रकम नियमित रूप से निवेश की जाती है। इससे जोखिम कम रहता है और धीरे-धीरे अच्छी पूंजी तैयार हो जाती है।
सोने में निवेश से मिलता है सुरक्षा का भरोसा
सोने में निवेश भारतीय परिवारों की पारंपरिक पसंद रही है। आजकल सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे विकल्प महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। इससे सोने की बढ़ती कीमत का लाभ मिलने के साथ सुरक्षित और निश्चित ब्याज भी प्राप्त होता है।
कम जोखिम वाले म्युचुअल फंड भी हैं फायदेमंद
कंजर्वेटिव हाइब्रिड म्युचुअल फंड ऐसे निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो कम जोखिम में संतुलित रिटर्न चाहते हैं। इसमें इक्विटी और डेब्ट दोनों का मिश्रण होता है, जिससे जोखिम नियंत्रित रहता है।
रियल एस्टेट और FD से नियमित आय
रीयल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) के जरिए कम निवेश में प्रॉपर्टी सेक्टर से जुड़कर नियमित रेंटल इनकम का लाभ लिया जा सकता है। वहीं बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट महिलाओं, खासकर वरिष्ठ महिलाओं के लिए सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसमें निश्चित ब्याज मिलता है।
PPF से मिलेगा सुरक्षित भविष्य
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी PPF एक सुरक्षित सरकारी योजना है। इसमें अच्छा ब्याज मिलने के साथ टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। लंबे समय के निवेश के लिए यह एक आदर्श विकल्प माना जाता है।
महिलाओं को चाहिए कि वे अपनी निवेश रणनीति में विविधता रखें और जल्द निवेश शुरू करें। लंबी अवधि की योजना हमेशा अधिक लाभदायक साबित होती है।

