नयी दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आकर्षक ब्याज दर के साथ त्योहारों के दौरान अपना खुदरा ऋण अभियान शुरू करने की सोमवार को घोषणा की।

पीएनबी ने बयान में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ग्राहकों के लिए त्योहार से जुड़ी उनकी जरूरतों को पूरा करना आसान बनाना है। इसके तहत आवास ऋण, कार ऋण, व्यक्तिगत ऋण और अन्य खुदरा ऋण उत्पादों पर आकर्षक लाभ दिए जाएंगे।
बैंक ने कहा कि आवास ऋण पर अग्रिम एवं प्रसंस्करण शुल्क पूरी तरह माफ किया जाएगा। इसके अलावा कार ऋण पर भी अग्रिम या प्रसंस्करण शुल्क पूरी तरह माफ किया जाएगा।
बैंक ने कहा कि ‘पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’ के जरिये उसका उद्देश्य ग्राहकों को त्योहार के दौरान महत्वपूर्ण इच्छाओं को पूरा करने के लिए अधिक सुविधा एवं लाभ देना है।


