
रांची : झारखंड में गृह विभाग ने बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला किया है। इस फेरबदल में कई 201 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। गढ़वा के डीएसपी नीरज कुमार को अब हटिया की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेश यादव को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पलामू भेजा गया है। इस तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था में एक अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

