Latest NewsझारखंडED ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को भेजा समन, छापेमारी में मिले...

ED ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को भेजा समन, छापेमारी में मिले थे कैश और कारतूस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ED sent summons to Land Businessman Kamlesh Kumar : जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दोबारा समन भेजकर 28 जून को उपस्थित होने को कहा है।

गौरतलब है 21 जून को ED ने कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी (Raid) की थी। इस दौरान उसके ठिकानों से एक करोड़ कैश और 100 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

जिसके बाद ED के सहायक निदेशक देवव्रत झा ने पूरे मामले में झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह को पत्र लिखा और कार्रवाई की मांग की थी। रांची के कांके थाना में कमलेश के खिलाफ Arms Act के तहत मामला दर्ज हुआ था।

शेखर कुशवाहा से कमलेश के संबंध

बताते चलें फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने वाले सिंडिकेट से जुड़े शेखर कुशवाहा ने बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (Birsa Agricultural University) कांके इलाके में कई जगहों पर कमलेश कुमार द्वारा जमीन के फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन हड़पने की जानकारी दी थी। मामला सामने आने के बाद ED ने समन कर कमलेश कुमार को रांची जोनल आफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था।

लेकिन ED के समन पर उपस्थिति ना होकर कमलेश फरार हो गया था। जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर 12 बजे ED की टीम कांके रोड के चांदनी चौक स्थित एस्ट्रो ग्रीन स्थित फ्लैट पहुंची। लेकिन ED के पहुंचने से ठीक पहले कमलेश वहां से निकल गया था। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ED ने इस फ्लैट को सर्च किया। इस दौरान ED को वहां से 100 जिंदा कारतूस और एक करोड़ कैश मिला था।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...