Homeझारखंडझारखंड हाई कोर्ट से SC-ST मामले में विधायक इरफान की अग्रिम जमानत...

झारखंड हाई कोर्ट से SC-ST मामले में विधायक इरफान की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Irfan’s Anticipatory Bail Petition Approved: झारखंड हाई कोर्ट से जामताड़ा से जुड़े एसटी-एससी से जुड़े एक मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को सोमवार को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया।

सुनवाई के दौरान इरफान अंसारी की ओर से शिकायतवाद दर्ज करने वाली महिला के द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया गया। कहा गया कि महिला के समर्थन में जिन लोगों ने गवाही दी थी वह किसी खास राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता थे। विधायक को षड्यंत्र के तहत इस मामले में फंसाया गया है।

एक महिला सुनीला देवी ने दो जुलाई, 2022 को अपने एक अन्य एसटी-एससी केस का अनुसंधान सही तरीके से नहीं होने को लेकर एसडीओ ऑफिस, जामताड़ा के समक्ष धरना दिया था। आरोप है कि विधायक इरफान अंसारी अपने करीब 15 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे और महिला का धरनास्थल का टेंट उखाड़ दिया। साथ ही जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल भी किया था।

मामले को लेकर जामताड़ा की निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज किया गया था, जिस पर अदालत में संज्ञान लिया था। कोर्ट ने इरफान अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बाद में यह मामला दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है। इसके बाद इरफान अंसारी ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...