HomeझारखंडCM ने जमशेदपुर के इस इलाके में अस्पताल का किया उद्घाटन

CM ने जमशेदपुर के इस इलाके में अस्पताल का किया उद्घाटन

Published on

spot_img

CM Inaugurated Hospital : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सोमवार को कागल नगर, सोनारी स्थित ब्रह्मानंदम अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य जीवन में अस्पताल की काफी महत्ता है। अस्पताल का खुलना सराहनीय प्रयास है।

बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिलेगी, तभी लोग स्वस्थ रहेंगे। ब्रह्मानंदम अस्पताल पहले से ही सरायकेला-खरसावां जिले में अपनी सेवा दे रहा है। जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र में इस अस्पताल के खुलने से अब यहां के लोग लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास जताया कि अस्पताल प्रबंधन गरीब-जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में चिकित्सा व्यवस्था के गुणात्मक सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यहां के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जा सके, यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। स्वस्थ एवं निरोगी समाज से ही समृद्ध एवं विकसित राज्य की परिकल्पना पूरी की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित अस्पताल के OT, चाइल्ड केयर यूनिट (NICU), महिला-पुरुष वार्ड सहित अन्य चिकित्सीय सुविधाओं का अवलोकन भी किया।

इस दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सविता महतो, विधायक रामदास सोरेन, राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजू गिरि, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, जिला के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...