HomeUncategorizedNCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ की कार्रवाई की...

NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ की कार्रवाई की मांग,जानिए मामला…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

NCW President Rekha Sharma New Delhi: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस (Congress) सांसद महुआ मोइत्रा की पायजामा वाली टिप्पणी की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महुआ मोइत्रा की टिप्पणी का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से TAMC नेता की अपमानजनक और भद्दी टिप्पणियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आयोग के अनुसार महुआ की टिप्पणी भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 79 के तहत आता है। इस गंभीर मामले में आयोग ने कानूनी कार्यवाही शुरू की है। दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है और लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र भेजा गया है।

रेखा शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महुआ मोइत्रा संसद सदस्य नहीं बल्कि एक ट्रोलर हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों ने महुआ मोइत्रा को सांसद चुना है। उन पर उनकी भद्दी टिप्पणी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया जाएगा। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी लिखा है।

उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई को एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा पीड़ितों से मिलने के लिए हाथरस गईं, जो उस दुखद भगदड़ में घायल हुई थीं, जिसमें 121 लोगों की जान चली गई। वीडियो में जो दृश्य है, उसमें बूंदाबांदी के दौरान एनसीडब्ल्यू (NCW) प्रमुख जिस छाते के नीचे हैं, उसे कोई और व्यक्ति पकड़कर चल रहा है।

वीडियो (Video) पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने आश्चर्य जताया कि NCW प्रमुख खुद छाता क्यों नहीं पकड़ सकीं। महुआ मोइत्रा ने ऐसी ही एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि वह अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में बहुत व्यस्त है।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...