छठ पूजा और बिहार की महिलाओं पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

छठ पूजा और बिहार की महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने यश माहेश्वरी के कार्यक्रम को लेकर साकेत थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बिहार की महिलाओं तथा छठ पूजा से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में साकेत थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। ‘स्टैंड-अप कॉमेडी’ कार्यक्रम को लेकर एक शिकायत मिलने के बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गई। इस कार्यक्रम में यश माहेश्वरी ने प्रस्तुति थी।

शिकायत के अनुसार, 24 अक्टूबर को साकेत स्थित एक क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। शिकायतकर्ता ने कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच करने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 196 (धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर वैमनस्य को बढ़ावा देना), 296 (अश्लील हरकतें) और 352 (जानबूझकर अपमानित करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, प्राथमिकी में शिकायतकर्ता के नाम का उल्लेख नहीं है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।