Homeझारखंडहजारीबाग में दिनदहाड़े दंपति से 2.23 लाख रुपये की लूट, थाने से...

हजारीबाग में दिनदहाड़े दंपति से 2.23 लाख रुपये की लूट, थाने से महज 50 मीटर दूर…

Published on

spot_img

2.23 lakh rupees looted From  :हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के Lohsinghana Police Station के सामने शिवपुरी रोड में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार अपराधियों ने दंपति से 2.23 लाख रुपये छीनकर भाग निकले।

मिली जानकारी के अनुसार थाने से महज 50 मीटर दूर लोहसिंघना इमामबाड़ा के पास अपराधी पहले से ही घात लगाए थे। भुक्तभोगी दंपती शादी के सिलसिले में इंद्रपूरी चौक स्थित IDBI बैंक से पैसा निकालने के बाद अनंदा चौक गए थे।

वहां बैंक का स्टेटमेंट लेने के बाद डेली मार्केट गए और फिर ओकनी तालाब होकर शिवपुरी अपने रिश्तेदारको पैसे देने जा रहे थे। इसी बीच यह घटना हो गई।

भुक्तभोगी कटकमसांडी के लुपूंग निवासी मुकेश कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि इमामबाड़ा के समीप बाइक लेकर खड़े अपराधियों ने उनकी पत्नी के पैर से Bike  सटाया और हाथ से झपट्टा मारकर रुपये से भरा बैग ले भागे।

घटना के बाद वह दौड़े और पीछा करने का भी प्रयास किये, परंतु छिनतई करने वाले कल्लू चौक की ओर से तेजी से भाग निकले। वहीं इस दौरान साथ बाइक पर बैठी महिला भी गिर कर घायल हो गई।

मामले के संबंध में लोहसिंघना थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए थाने के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन CCTV फुटेज में अपराधी नजर नहीं आए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...