Latest Newsझारखंडशादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, पता चलते ही पति ने...

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, पता चलते ही पति ने युवक की कर दी हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

The husband killed him as soon :रांची के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव जिकरा फॉल के पास एक जंगल से बरामद हुई है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बतायी जा रही है। मृतक की पहचान बेड़वारी गांव निवासी 25 वर्षीय अजय मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनको मृतक अजय का फोन आया था कि मैं ओझासाड़म नामक स्थान पर हूं और कुछ लोग मुझे मार रहे हैं। इसके बाद उसका फोन Switch ऑफ आने लगा। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम उनके बताये स्थान पर गयी छानबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार जगदीश मुंडा की पत्नी का प्रेम प्रसंग शादी के पहले ही अजय मुंडा से था। शादी के बाद भी उन दोनों का संबंध खत्म नहीं हुआ और Hide and seek  कर मिलने लगे। कुछ दिन पहले मृत युवक अजय उसकी पत्नी के साथ रांची में 4 दिन रहा। जब इसकी सूचना जगदीश को मिली तो वह अपनी पत्नी को घर ले आया।

इसके बाद गांव में समाज की बैठक बुलायी गयी। जहां अजय ने दोबारा ये गलती न करने की बात कही। लेकिन मंगलवार को फिर से अजय अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ओझासाड़म गया था। जब इसकी सूचना जगदीश को मिली तो उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री से यूनियन बैंक अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

Union Bank Officials Pay Courtesy call to Chief Minister : आज रांची स्थित मुख्यमंत्री...

बजट के बाद शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Fluctuates After Budget : यूनियन बजट 2026-27 पेश होने के बाद Stock...

बजट के बाद बाजार में भूचाल, सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

Gold and Silver Prices fell Sharply : यूनियन बजट 2026-27 पेश होने के बाद...

गुलमोहर पार्क हत्या कांड के बाद बवाल, सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोश

Gulmohar Park Murder Case : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित लोअर वर्धमान...

खबरें और भी हैं...