धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है मानसून, कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की आशंका

झारखंड में मानसून (Monsoon ) कमजोर पड़ रहा है। राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात (Thunderclap) होने का अनुमान है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड में मानसून (Monsoon ) कमजोर पड़ रहा है। राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात (Thunderclap) होने का अनुमान है।

अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहने से तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी भी हो सकती है लेकिन दस जुलाई के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है।

रांची में बीते दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। रांची के लोगों को कड़ी धूप ने खूब परेशान किया। यही हाल अन्य जिलों का भी रहा लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। रांंची माैसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार काे बताया कि अधिकांश जिलों का मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

Monsoon Trough राज्य में डालटनगंज से होकर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक कायम है लेकिन मानसून के कमजोर होने से राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना कम है। दस जुलाई के बाद मानसून के सक्रिय होने की संभावन है।

पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 31.7 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। जमशेदपुर में 13 मिलीमीटर वर्षा होने के बाद उच्चतम तापमान 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 33.6 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। Daltenganj में बारिश नहीं हुई लेकिन अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है।

Share This Article