खेत से लौट रही महिला को हवस का शिकार बनाने का शख्स पर लगा आरोप, पुलिस ने…

गुरुवार की शाम को तीनपहाड़ थाना (Tinpahar Police station) क्षेत्र की महिला ने थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tinpahar Rape Case: गुरुवार की शाम को तीनपहाड़ थाना (Tinpahar Police station) क्षेत्र की महिला ने थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला जब शाम चार बजे अपने खेत से लौट रही थी तो Sutiyarpada के शिमला पोखर के पास सुतियारपाड़ा का जोधाई घोष उसे जबरदस्ती खींच कर ले गया और दुष्कर्म किया।

महिला ने किया दुष्कर्म का केस

महिला का हो हल्ला सुन वहां से गुजर रहे महिला के भैंसुर ने जब देखकर शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने घर जाकर सारी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद महिला ने परिजनों के साथ शाम में थाने पहुंच कर दुष्कर्म का केस किया।

आरोपी को भेजा गया जेल

घटना की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मो. शाहरुख ने रात में जोधाई घोष को उसके घर से गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। छापेमारी दल में JSI महेंद्र कुमार, नारद गहलोत सहित पुलिस बल मौजूद थे। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Share This Article