पिकअप वैन की चपेट में आने से घायल युवक की रिम्स में मौत, एक अन्य साथी घायल

0
27
ACCIDENT
Advertisement

Angada-Getalsud Road Accident : राजधानी रांची के अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग (Angada-Getalsud) पर महेशपुर गांव के पास रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक पिकअप वैन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान RIMS में मौत हो गई।

वहीं बाइक पर सवार एक अन्य साथी घायल है। मृतक की पहचान महेशपुर के मुंडाटोली निवासी 38 वर्षीय सुरेश मुंडा के रूप में हुई है।

सुबह हुई सड़क हादसे के बाद दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से सुरेश मुंडा को रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं घायल संजीत मुंडा का CHC में इलाज किया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुरेश और संजीत Bike से जा रहे थे उसी दौरान अनगड़ा की ओर से आ रही पिकअप वैन ने दोनों अपनी चपेट में ले लिया।

वहीं घटना की जानकारीप्रकार अनगड़ा थाने की पुलिस वैन को अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।