मोबाइल पर बात करने से मना करने पर नाबालिग लड़की ने खा लिया जहर

तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल सदर अस्पताल में किया गया भर्ती, चल रहा इलाज

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

“Minor Consumes Poison Over Denied Mobile Permission”: बुधवार को चाईबासा तांत्तनगर ओपी क्षेत्र के सिनी गांव में मोबाइल पर बात करने से मना करने पर 15 वर्षीय नाबिलिग लड़की ने जहर खा लिया।

जहर खाने के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो उसे सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। बताया जाता है कि नावबलिग लड़की सुबह भाई के Mobille से अपने Boyfreind से वात करना चाह रही थी।

घर के सदस्यों ने बात करने से मना कर दिया और डांट-फटकार कर मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज लड़की खेत की और चली गयी और कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

लोगों ने उसे देखा, तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसे अस्पताल (Hospital) पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि लड़की कक्षा 10वीं कक्षा में पढ़ती है।

Share This Article