अरगोड़ा थाने में बाबूलाल के करीबी सुनील तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज,जानिए मामला..

सचिन पाठक भी सुनील तिवारी के इशारे पर लगातार गवाहों को लालच देने के साथ ही उन्हें धमका रहा है

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

“FIR Against Babulal’s Aide Sunil Tiwari at Argora Police Station”: BJP प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व CM बाबूलाल मरांडी के करीबी और राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी और झारखंड पुलिस के जवान सचिन पाठक के खिलाफ राजधानी रांची के अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज की गई है।

अरगोड़ा पुलिस ने दर्ज मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।अरगोड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर असित कुमार लकड़ा को जांच अधिकारी बनाया गया है।

गवाहों को धमकी देने का आरोप

मामला खूंटी जिले की एक लड़की से जुड़ा है, जिसने साल 2021 में सुनील तिवारी के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना है कि सुनील तिवारी पिछले तीन सालों से उसके (पीड़िता) खिलाफ साजिश रच रहे हैं। सुनील तिवारी लगातार मेरे पक्ष के गवाहों को धमका रहे हैं।

इसमें वह झारखंड पुलिस के जवान सचिन पाठक की भी मदद ले रहे हैं। सचिन पाठक भी सुनील तिवारी के इशारे पर लगातार गवाहों को लालच देने के साथ ही उन्हें धमका रहा है।

शारीरिक शोषण का मामला

खूंटी की पीड़िता ने FIR में लिखा है कि सुनील तिवारी द्वारा मेरा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया गया, जिसके बाद उसने रांची के अरगोड़ा थाने में सुनील तिवारी के खिलाफ कांड संख्या 220/2021 दर्ज कराया।

सुनील तिवारी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वह फिलहाल जमानत पर हैं, लेकिन अब खुद को राजनीतिक सलाहकार बताने वाले सुनील तिवारी का कहना है कि वह BJP के कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं और कई राजनीतिक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों से उसके संबंध हैं।

Share This Article