Microsoft के सर्वर ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप, इन सेवाओं पर पड़ा असर

Microsoft के सर्वर में गड़बड़ी के कारण दुनिया भर में बड़ा तकनीकी संकट उत्पन्न हो गया है। इस समस्या के कारण कई देशों में हवाई सेवाएं, अस्पताल, स्टॉक एक्सचेंज, रेल सेवा और ब्रॉडकास्ट सर्विस प्रभावित हुई हैं। Microsoft के एक्सपर्ट्स इस तकनीकी खामी को दूर

Newswrap
2 Min Read
Microsoft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Microsoft Server Failure: Microsoft के सर्वर में गड़बड़ी के कारण दुनिया भर में बड़ा तकनीकी संकट उत्पन्न हो गया है। इस समस्या के कारण कई देशों में हवाई सेवाएं, अस्पताल, स्टॉक एक्सचेंज, रेल सेवा और ब्रॉडकास्ट सर्विस प्रभावित हुई हैं। Microsoft के एक्सपर्ट्स इस तकनीकी खामी को दूर करने की कोशिश में जुटे हैं।

इस समस्या के कारण दिल्ली, मुंबई समेत विदेशों में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सबसे पहले यह समस्या अमेरिका के फ्रंटियर एयरलाइंस के साथ हुई और धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में फैलती गई। Microsoft से जुड़ी साइबर सिक्योरिटी फर्म क्लाउड स्ट्राइक ने अपनी गलती मानी है, जिसका कहना है कि क्लाउड स्ट्राइक को एक एंटी वायरस अपडेट करना था, जो कंपनी समय पर नहीं कर पाई, जिसकी वजह से दुनिया भर को इस आईटी संकट का सामना करना पड़ा है।

Microsoft ने जारी किया पहला बयान

Microsoft ने अपना पहला बयान जारी किया है, जिसमें कहा है कि उनके स्पेशलिस्ट जल्द से जल्द समस्या को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं और अधिक अपडेट जल्द देंगे। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी सर्वर खराबी को लेकर बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ग्लोबल आईटी संकट के कारण हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है और यात्रियों को होने वाली असुविधा दूर की जाने कोशिश कर रहे हैं।

किन-किन सेवाओं और देशों पर असर?

इस समस्या के कारण कई देशों में एयरलाइंस, अस्पताल, स्टॉक एक्सचेंज, रेल सेवा और ब्रॉडकास्ट सर्विस समेत कई तरह की इमरजेंसी सर्विस प्रभावित हुई हैं। भारत में हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद समेत तमाम शहर में हवाई यातायात प्रभावित हुई हैं।

Share This Article