बीएसएनएल ने लॉन्च किया 1.34 लाख रुपये का सैटेलाइट फोन

बीएसएनएल ने 1.34 लाख रुपये का सैटेलाइट फोन पेश किया। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स, DoT अनुमति नियम और किन परिस्थितियों में इसका उपयोग किया जा सकता है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बृहस्पतिवार को 1.34 लाख रुपये की कीमत पर सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। हालांकि, ये कमर्शियल इस्तेमाल के लिए है। आम लोग इसे नहीं खरीद सकते हैं। दरअसल, सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल बिना परमिशन के आम जनता नहीं कर सकती। टेलीकम्युनिकेशन विभाग (DoT) से परमिशन मिलने के बाद ही यूजर्स या संस्थाएं सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइये, इसकी खासियत जानते हैं। इसके जरिए यूजर चलते-फिरते कम्युनिकेशन नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। यहां तक कि उन इलाकों में भी जहां नेटवर्क नहीं होते।

आप कहीं भी वॉइस कॉल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सपोर्ट पा सकते हैं। BSNL सैटेलाइट फोन इस्तेमाल करने पर यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है। इस सैटेलाइन फोन को मजबूत और टिकाऊ डिजाइन के साथ लाया गया है। ताकि यह कठोर वातावरण का सामना कर सके। इसे ऐसा डिजाइन किया गया है कि यह धूल और पानी से बचा रहे और काम करता रहे। फोन को लंबी बैटरी लाइफ के साथ लाया गया है ताकि यह उस समय में भी काफी देर तक चलता है, जहां लाइट नहीं आती है। इसे इस तरह बनाया गया है कि मुसीबत के समय यह तुरंत इमरजेंसी (SOS) सिग्नल भेज सके और साथ ही इससे साफ आवाज़ में बातचीत भी की जा सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।