झारखंड में बनेगी हाई सिक्योरिटी स्पेशल जेल, केंद्र सरकार ने स्वीकृत की राशि

झारखंड में High Security जेल बनने का रास्ता साफ हो गया है। हजारीबाग में झारखंड का पहला ओपन जेल खुलने के High Security Special Jail का बनना बड़ी उपलब्धि है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

High Security Special Jail Will be Built in Jharkhand: झारखंड में High Security जेल बनने का रास्ता साफ हो गया है। हजारीबाग में झारखंड का पहला ओपन जेल खुलने के High Security Special Jail का बनना बड़ी उपलब्धि है।

इसको लेकर केंद्र सरकार ने 97.73 करोड़ की राशि मंजूर कर दी है। केंद्रीय सेक्टर स्कीम के तहत भारत सरकार द्वारा इसका निर्माण कार्य किया जाएगा।

निर्माण कार्य में 100 करोड़ के बाद जितनी राशि खर्च होगी, वह राशि राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। 25 एकड़ भू-भाग में यह जय बनेगी। जेल के निर्माण के लिए भूमि का चयन हो गया है। DPR तैयार होने के बाद जेल का निर्माण कार्य भी शुरू शुरू होगा।

क्या होगी इस जेल की खासियत

हाई सिक्योरिटी जेल में High Security सेल का निर्माण किया जायेगा, जहां पूरी सुरक्षा में Hardcore व कुख्यात उग्रवादी, अपराधी और आतंकवादियों को रखा जा सकेगा।

इस जेल के काराधीक्षक और जेलर भी अलग होंगे। सारी व्यवस्थाएं अलग होंगी। जेल में प्रशासनिक भवन अधिकारी व कर्मियों के लिए रेजिडेंशियल आवास भवन का भी निर्माण किया जाएगा।

जेल में क्या-क्या कैसे बनेगा

– जेल का निर्माण कार्य : 81.47 करोड़.
– Electric Fencing : 3.06 करोड़
– CCTV , एक्स रे, बैगेज स्कैनर, DFMD, HHMD, NLJD का इंस्टालेशन : 9.96 करोड़
– IP , EPABX, वाकी टॉकी, ई मुलाकती का इंस्टालेशन : 3.23 करोड़.
– कुल : 97.73 करोड़।

Share This Article