अदालत का सख्त कदम!, लातेहार के दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

लातेहार (Latehar) के सदर थाना में पदस्थ सअनि नागेश्वर महतो और मुंशी चिंटू कुमार के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने शिकायत वाद संख्या 14/2024 में जमानतीय वारंट जारी किया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Strict Action of the Court: लातेहार (Latehar) के सदर थाना में पदस्थ सअनि नागेश्वर महतो और मुंशी चिंटू कुमार के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने शिकायत वाद संख्या 14/2024 में जमानतीय वारंट जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय द्वारा समन जारी किए जाने के बावजूद दोनों पुलिसकर्मी अदालत में उपस्थित नहीं हुए, जिसके चलते उनके खिलाफ Warrant जारी करने का आदेश दिया गया।

यह मामला शहर के बानपुर निवासी प्रशांत उपाध्याय की शिकायत पर आधारित है, जिन्होंने थाना चौक में Helmet Checking के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने और हाजत में बंद करने का आरोप लगाया था।

प्रशांत उपाध्याय की ओर से अदालत में अधिवक्ता लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने पक्ष रखा, जिसके बाद न्यायालय ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सम्मन जारी किया था।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आगे की प्रक्रिया क्या होगी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अदालती आदेश के पालन और न्याय की प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share This Article