रांची सांसद संजय सेठ का HEC सेवानिवृत कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एचईसी सेवानिवृत कर्मचारी संघ ने रांची एयरपोर्ट पर सांसद संजय सेठ का स्वागत किया।

एचईसी सेवानिवृत कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को आयोजित धुर्वा बस स्टैंड के कार्यक्रम में रिटायर कर्मियों के बीच संबोधित करते हुए रांची सांसद संजय सेठ ने कहा था कि 1/1/1997 का बकाया एरियर कर्मीयो के पसीने की कमाई है।

इस सत्र में बकाया एरियर के मुद्दे को जरूर उठाऊंगा और हर हाल में दिलाने का प्रयास करूंगा। अपने किए वादे के अनुसार सांसद ने शनिवार को संसद में स्पष्ट शब्दों में 1/1/1997 का बकाया एरियर के मुद्दे को रखा।

इससे रिटायर कर्मियों में खुशी की लहर है, उम्मीद और विश्वास बढ़ गया है। जिससे उनका स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में रिटायर कर्मी पहुंच कर पुष्प गुछ एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

सेठ ने पूरी उम्मीद और विश्वास के साथ कहा कि आप लोगों का एरियर जरूर दिलाऊंगा।

मौके पर उपस्थित एचईसी सेवा निर्मित कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक भाजपा नेता विनय जयसवाल, रामजी प्रसाद, रामस्वरूप सिंह, वेदानंद, एन मलिक आदि उपस्थित थे।

Share This Article