Homeझारखंडझारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से, चार लेयर का बनाया गया...

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से, चार लेयर का बनाया गया सुरक्षा घेरा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Monsoon Session of Jharkhand Assembly from Tomorrow: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस दौरान सड़क से लेकर विधानसभा (Assembly) तक सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर के चारों ओर चार लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। लगभग 1000 जवानों के साथ 15 इंस्पेक्टर और 06 DSP रैंक के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे।

विधानसभा की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही विधानसभा सत्र को लेकर मेकन चौक, सेटेलाइट चौक से विधानसभा तक Barricading की गई है।

धुर्वा, नगड़ी, जगन्नाथपुर, डोरंडा और अरगोड़ा थाने को विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। उन्हें सड़कों पर नियमित पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सहायक पुलिसकर्मी और पारा शिक्षकों के आंदोलन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...