पानी गिरने पर पड़ोसियों ने किया बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

साहिबगंज जिले के नगर थानांतर्गत पुरानी साहिबगंज (Sahibganj) में गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे एक छोटी सी बात पर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Neighbors Created Ruckus When Water Fell : साहिबगंज जिले के नगर थानांतर्गत पुरानी साहिबगंज (Sahibganj) में गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे एक छोटी सी बात पर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

मारपीट में एक पक्ष की महिला समेत चार लोग गंभीर रूप घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए Sadar Hospital में भर्ती कराया है। घायलों में मनोज यादव (34), पत्नी कंचन देवी(30), मां कविता देवी, चाची रीता देवी शामिल है।

घायल कंचन देवी ने बताया कि अपने गोतिया को पाइप से पानी दे रही थी। इस दौरान पानी गली में गिरने पर पड़ोसी गाली गलौज करने लगे। देर शाम से ही वे गाली ग्लौज व मारपीट के लिए उतारू थे। वे अपने पति मनोज यादव जो फरक्का में निजी गार्ड का काम करता है। उन्हें घटना की जानकारी दी।

पति देर रात घर लौटा तो दूसरे पक्ष के लोगों से बातचीत की। इसके बाद वे सभी लोग उनके साथ मारपीट करते हुए घर में घुसकर महिलाओं की गंभीर रूप से पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article